मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कठही पुल नयाटोला स्थित श्रीराम जानकी सुग्गा मंदिर में महिला मंडली द्वारा रामनवमी पर रामधुन का आयोजन किया गया। महिला मंडली ने श्रीराम जन्मोत्सव से जुड़े गीत गाये। मीना ठाकुर ने दशरथ के चार ललनवा, खेलले अंगनवा, कृष्णा शाही ने जन्म लिए रघुराईया, अवध में बाजे बधईया, उषा सिन्हा ने चार-चार प्रगटे ललनवा, भवनवा में बाजे बजनवा एवं नेहा सिंह ने ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां गाकर मंदिर में उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद श्रीराम के जन्मोत्सव से संबंधित झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर श्री राम जानकी सुग्गा मंदिर के न्यास समिति सदस्य रंजना सिंह, कृष्ण शाही, उषा सिंह, मीना ठाकुर, पुष्पा श्रीवास्तव, नेहा सिंह ठाकुर, अर्चना झा, प्रतिमा देवी, रेखा सिंह, नूतन देवी, मंगल ठाकुर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.