भागलपुर, अप्रैल 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में आयोजित श्रीरामकथा के चौथे दिन श्रीसीताराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर कथावाचक बाल व्यास विष्णु वैष्णव जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम-जानकी विवाह दिव्य प्रेम एवं आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। यह उत्सव समाज में प्रेम, समर्पण और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीराम और माता सीता को आदर्श दंपती के रूप में स्वीकार किया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इनके विवाह का आयोजन या श्रवण करता है, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। यह विवाह महोत्सव बैकुंठ की दो आत्माओं का पारमार्थिक मिलन है, जिसे हृदय से आत्मसात करने वालों के लिए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.