गिरडीह, नवम्बर 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के राम जानकी मंदिर गादीधाम में मंगलवार को विधि विधान के साथ श्रीराम जानकी विवाहोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे। इस संबंध में मंदिर के मुख्य पुजारी शालिग्राम दास जी महाराज एवं मधुसूदन दास ने सोमवार को बताया कि अगहन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर देर रात में श्रीराम जानकी विवाहोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रसादी वितरण व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। अर्जुन राय, धपरू राय, सुबोध राय, बच्चु राय, किशोर सिह, भक्तु राय, रघुनंदन प्रसाद राय, मनमोहन चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.