छपरा, मार्च 5 -- पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया पुजारी के बयान पर गुरुवार को मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित श्रीराम जानकी मठ पर बुधवार को दोपहर पांच की संख्या मे पहुंचे नशे में धुत अपराधकर्मियों ने मन्दिर के पुजारी संत रमेश दास को लोहे के रॉड व लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची मांझी थाना की पुलिस व महम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामजी यादव व रामाधार सिंह ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और जख्मी पुजारी को इलाज के लिए मांझी सीएचसी लेकर चले गए। इस संबध मे गुरुवार को पुजारी के बयान पर गुरुवार को मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। इस सम्बंध में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.