साहिबगंज, नवम्बर 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर ध्वजारोहण की तर्ज पर मलखा बाबा थान के राम जानकी मंदिर में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुआ। पुरोहित ने विशेष आरती की। मौके पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ , भजन कीर्तन शुरू हुआ। भक्तों के बीच भंडारा आदि का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम, जय बजरंगबली आदि के जयकारों से गूंज उठा। मौके पर मुकेश साहा, किशन बर्मन,रतन बर्मन, राम बर्मन, शंकर बर्मन, शिवा कुमार , प्रदीप कुमार झा, प्रदीप विश्वास, धर्मेंद्र कुमार आदि थे। फोटो 4, राजमहल स्थित राम जानकी मंदिर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.