सिद्धार्थ, मार्च 22 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में 29 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा में अयोध्या के संत डॉ. संत शरण त्रिपाठी भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। इसमें भक्तजन पहुंचकर कथा का रसपान कर सकेंगे। कथा का समापन सात अप्रैल को भंडारे के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...