हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। शहर के नवीन गल्ला मंडी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का छठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और अपने आराध्य भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी मैथिलीशरण शास्त्री ने विधि-विधान से भगवान का पूजन कर आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद कढ़ी-चावल, फल एवं मिष्ठान का भोग लगाया गया तथा दोपहर 12 बजे आरती उतारी गई। कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा बधाई, सोहर और भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया गया। "छम-छम बाजे पैजनिया, प्रभु जी नाचे बीच आंगनिया" और "अंगने में बधैया बाजे" जैसे पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूजन के उपरांत पुजारी जी ने सभी भक्तों को छठी महोत्सव की बधाई दी और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.