सीवान, जून 14 -- (सीवान से अनीश पुरुषार्थी)। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को जनकपुर से जोड़ने वाली रामजानकी पथ का निर्माण कार्य जिले में दो रुटों पर किया जा रहा है। इस क्रम में सीवान-मशरुख रुट एनएच 227-ए पर एनएचआई जबकि सीवान-मेहरौना रुट पर आरसीडी द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना है। सीवान-मशरुख रुट पर 1399 करोड़ की लागत से 50.123 किमी जबकि मेहरौना से सीवान तक लगभग 1254 करोड़ की लागत से 41 किमी रामजानकी पथ का निर्माण होना है। निर्माण कार्य से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, सीवान-मेहरौना रुट पर गोरेयाकोठी प्रखंड के लहेजी व सीवान-मशरुख रुट पर जतौर में टॉल प्लाजा निर्माण प्रस्तावित है। दोनों ही रुट पर वर्तमान में पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है।

मुआवजा भुगतान की गति धीमी होने से नाराजगी सीवान-मेहरौना रुट में म...