काशीपुर, अगस्त 6 -- बाजपुर। श्रीराम जानकी धर्मशाला में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य सोनू पांडेय ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए गणेश विवाह, गुणनिधि-कुबेर प्रसंग और बिल्वपत्र के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की परीक्षा में गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा कर उन्हें ही अपना संपूर्ण संसार माना। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनका विवाह रिद्धि-सिद्धि से कराया। कथा के दौरान आचार्य ने गुणनिधि-कुबेर प्रसंग सुनाते हुए शिव भक्ति का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्री शिवमहापुराण कथा में शिवतत्त्व का हुआ दिव्य रसपान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...