मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- औराई। प्रेमनगर भलुरा स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को मापी हुई। सीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में अंचल अमीन विपुल मणि तिवारी, राजस्व कर्मचारी रविरंजन कुमार पटेल ने सर्वे व नक्शा के अनुसार सीमांकन किया। सीओ ने बताया कि मापी के बाद अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। मापी के दौरान बिहार राज्य धार्मिक न्यास के आचार्य निर्भय झा व गणपत झा के अलावा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...