फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। प्राचीन शिव मंदिर हार्डवेयर चौक राजीव कॉलोनी में शिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन काशी से आए महाराज कृष्णा पांडे जी ने भगवान के अवतार और श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। कई समाजसेवी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मंदिर महंत आचार्य सर्वेश पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। कथा 15 फरवरी तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.