बलिया, मार्च 28 -- बलिया, संवाददाता। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही रामचरित मानस यज्ञ, पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देर रात तक भजन-कीर्तन, सोहर आदि के गायन से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। बेल्थरारोड हिसं के अनुसार नगर के मानस कॉलोनी में रामनवमी पर सामूहिक रामचरितमानस पाठ व राम जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। श्रीराम परिवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाने के साथ ही विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ हुआ, शनिवार को आरती के अखंड पाठ एवं यज्ञ का समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान और मानस पाठ से रात भर नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अनुष्ठानों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और नैतिक मूल्य मजबूत होते हैं। इस मौके पर सभासद निलेश कुमार दीपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.