सीवान, मार्च 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीरामकथा के चौथे दिन रविवार की रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जहां वृंदावन से पधारी कथावाचिका डॉ. लवी मैत्रेय शर्मा ने श्रीराम जन्मोत्सव के मार्मिक प्रसंग का भावपूर्ण व्याख्यान किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचिका ने भगवान श्रीराम के जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनका अवतरण धर्म और मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु जयघोष करते नजर आए। वही कार्यक्रम में महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.