जौनपुर, मार्च 28 -- सतहरिया (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर नगर में रामनवमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ, घोड़े और डीजे शामिल रहे। शोभायात्रा नई बाजार बहोरीकपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। पंडित मनोज त्रिपाठी ने भगवान श्री राम दरबार की आरती पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया। रथ पर भगवान राम, मां सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम दरबार की अद्भुत झांकी पर महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की।जगह जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पूजन अर्चन किया। शुरुआत में पूर्व प्रांतीय मंत्री विहिप दिवंगत कृष्ण गोपाल जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.