गिरडीह, मार्च 29 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सनातन जागृति संघ के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में धनवार प्रखंड के विभिन्न रामनवमी आखाड़ा समिति के सदस्य, खेल प्रतिभागी बच्चे और सनातन प्रेमी भाई-बहन शामिल थे। शोभा यात्रा धनवार बस पडा़व परिसर से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण कर वापस बस पडा़व परिसर पहुंची। शोभा यात्रा में जय श्री राम, जय हनुमान, जय भवानी आदि नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस क्रम में प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर खीर का भोग लगाया गया और भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में लोगों के बीच खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर आखाडा़ सम्मान समारोह आयोजित कर धनवार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आखाड़ा समितियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.