सीवान, मार्च 15 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नपं हसनपुरा के उसरी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव समारोह को ले मंगल कलशयात्रा 19 मार्च गुरुवार सुबह सात बजे से निकलेगी। जहां मंगल कलशयात्रा में 51 सौ कन्याएं व महिला श्रद्धालु शामिल होगें। 27 मार्च को 12 बजे से भव्य शोभायात्रा, श्रीराम कथा संध्या छह बजे से रात्रि 11 बजे तक, साथ ही प्रसाद वितरण, झांकी, साज सजावट की व्यवस्था होगी. शोभायात्रा तथा महा भंडारा, योजनाबद्ध तरीके से समस्त कार्यक्रम प्रशासन की देखरेख में सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सभी कार्यक्रम ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.श्री वृंदावन धाम के प्रवचन कर्ता डॉ लवी मैत्रेयी दीदी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का श्रवण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.