बलिया, फरवरी 26 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में चल रहे सहस्रचंडी महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को देर शाम हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया। आचार्यगणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व कल्याण के लिए डाली जा रही पावन आहुतियों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। प्रवचन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी ने भगवान श्रीराम जन्मोत्सव कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। बताया कि श्रीराम के अवरण होने के साथ ही पूरी अयोध्या उल्लास में डूब गई। बताया कि भगवान श्रीराम का अवतार अधर्म, अत्याचार और आसुरी प्रवृत्तियों का सर्वनाश करने के लिए हुआ था। कथा में राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ, अग्निदेव के प्राकट्य और खीर प्रसाद वितरण का विस्तार से वर्णन किया। राजा दशरथ के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.