सीवान, मार्च 10 -- बड़ृहरिया, एक संवाददाता। जिले के बड़हरिया प्रखंड के बभनबारा गांव स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। इस दौरान भगवान श्रीराम के जन्म की आकर्षक झांकी का भी मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. रामाशंकर नाथ दास जी महाराज ने कथा के दौरान बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर चारों पुत्रों का जन्म हुआ और दाई ने यह शुभ समाचार महाराज को सुनाया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे अयोध्या नगरी में बधाई गीत गूंजने लगे और नर-नारी, बालक व वृद्ध सभी झूमते हुए राजमहल की ओर चल पड़े।उन्होंने बताया कि उस समय आकाश से देवताओं ने पुष्प वर्षा की और चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। महाराज दशरथ ने तत्काल राजकोष खोलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.