संभल, मार्च 21 -- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को एक प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। जिसमें श्री राम जन्मोस्तव को लेकर चर्चा की गई। नगर अध्य्क्ष दीपेश गुप्ता ने बताया की भगवान श्रीराम का जन्मोस्तव पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम से अलग अलग प्रकार के कार्यक्रमों के तहत मनाया जाता है। अपने शहर चंदौसी में भी यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का स्थान श्री बारहसैनी सेवा सदन रामबाग धाम रहेगा एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री अरुण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के उपरांत जलपान की भी व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में बृजगोपाल, कृष्णगोपाल, नितिन शर्मा, सुभाष, अंकुश गौड़, हेमंत, अभिजीत सिंह, आशीष तूफानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...