मऊ, जनवरी 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लॉक क्षेत्र के बहरामपुर में चल रहीं सात दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन नैमिषारण्य धाम के कथा वाचक अरुण शुक्ल जी महाराज ने भगवान शिव के द्वारा माता पार्वती को राम कथा सुनाने का वर्णन किया। इस दौरान रामजन्म और ब्रह्म स्वरूप का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। वहीं कथा के बीच-बीच में भजन कथा में भक्ति का रंग घोल रहीं है। कथावाचक अरूण जी महाराज ने बताया कि जब भगवान शंकर जी अपने पुत्र गणेश जी एवं कार्तिकेय जी के विवाहोंपरान्त पार्वती जी को श्रीराम की कथा सुनाई। जिसमें भगवान शिव ने बताया कि एक बार राम का नाम लेने से सहस्त्र नामों का फल मिलता है। भगवान शिव ने पार्वती के राम के प्रति प्रेम और भक्ति को सराहा। जिससे पार्वती जी ने राम के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम को और गहरा किया। कथावाचक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.