श्रीराम जन्मभूमि मंदिर संघर्ष और आस्था का प्रतीक
पूर्णिया, अगस्त 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन की छठी वर्षगांठ पर देशवासियों, विशेषकर सनातन समाज को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त सनातन समाज के लिए गौरव और आस्था का ऐतिहासिक दिन है। वर्षों के संघर्ष और लाखों रामभक्तों, संतों एवं कारसेवकों के त्याग-बलिदान के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन संभव हुआ। यह केवल मंदिर निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि आस्था, धैर्य और संकल्प की विजय का प्रतीक भी है। आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम सत्य, धर्म, न्याय, त्याग और लोककल्याण के सर्वोच्च आदर्श हैं। उनके जीवन मूल्य समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन आस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.