धनबाद, जनवरी 23 -- चासनाला, प्रतिनिधि। अयोध्या धाम स्थित राम जन्म भूमि पर मंदिर व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को चासनाला मोड़ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती तथा महाभंडारे का आयोजन किया गया। पंडित मोहन भट्टाचार्य ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। महाआरती के बाद हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद खीर का वितरण किया गया। संध्या में महाभंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, प्रेम मिश्रा, बृजभूषण मिश्रा, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, ऋषि कांत मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रणजीत महतो,अजीत महतो, विक्रांत सहाय, राजीव सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.