अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व सांसद संत डॉ राम विलास दास वेदांती परलोकवासी हो गए हैं। उनका निधन मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ। वे 67 वर्ष के थे। रीवा में राम कथा के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हुआ। संत डॉ राम विलास दास वेदांती के निधन से राम जन्मभूमि आंदोलन के साथी डॉ राजितराम त्रिपाठी और अनिल कुमार तिवारी के साथ भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, हरिकेश यादव, स्वामी नाथ यादव, भाजपा अयोध्या प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अशोक कसौधन, अमीचंद चौरसिया, पूर्व सभासद शंकर भार्गव व अन्य ने शोक जताया है। डॉ वेदांती का जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में साथ अक्तूबर 1958 को हुआ था। वे 12 साल की उम्र में अयोध्या आ गए थे। उनका पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.