श्रीराम चरित मानस का मास पारायण 17 मई से
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीराम चरित मानस मास पारायण कथा प्रेम यज्ञ काशी में किया जाएगा। सारंग तालाब चौराहा के निकट ठाकुरजी की बगिया में मास पारायण 17 मई से 15 जून तक होगा। इसके आयोजन का दायित्व भगेलू साव स्मृति सेवा समिति एवं केसरवानी वैश्य नगर सभा ने संयुक्त रूप से उठाया है। कथा का समय अपराह्न तीन से सायं सात बजे तक होगा।आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलाबचंद केशरी, महामंत्री राजेश केशरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल केशरी ने यह जानकारी शुक्रवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि कथा के व्यास संजय प्रभुदास होंगे। कथा सत्र के उपरांत सनातनी आस्था के विषय-बिंदुओं को लक्ष्य करके विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उद्घाटन सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.