वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पवित्र पुरुषोत्तम मास की प्रतिपदा पर श्रीरामचरित मानस मास परायण कथा प्रेम यज्ञ का शुभारंभ रविवार को सारंग तालाब चौराहा स्थित ठाकुरजी की बगिया में हुआ। प्रथम दिवस कथास्थल का वातावरण 'जय श्रीसीताराम' के मंगलमय जयघोष से सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- नाटी इमली में श्रीरामकथा सम्मेलन शुरूकथा व्यास का गुरु महिमा पर प्रकाश भगेलू साव स्मृति सेवा समिति एवं केसरवानी वैश्य नगर सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान में कथा व्यास संजय प्रभु दास ने गुरु महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब भी भगवान अवतार धारण करते हैं, उनकी प्रथम लीला गुरु की महत्ता स्थापित करने की होती है। माता-पिता से भी गुरु का स्थान श्रेष्ठ माना गया है। गुरु ही जीव को अज्ञान के अंधकार से निकालकर प्रभु चरणों तक पहुंचाते हैं। ...