जौनपुर, अप्रैल 16 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण कर मनुष्य कलियुग के इस महामाया से उद्धार पा सकता है। यह बातें बुधवार को महरुपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अशोक कुमार सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीराम चरित मानस कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए पं. प्रकाश चंद्र पांडेय 'विद्यार्थी' ने कही। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने जिस तरह से मर्यादा को अपने जीवन में उतारा वह आज प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दूसरे दौर में प्रवचन करते हुए मधुप डॉ आरपी ओझा ने कहा कि श्रीराम चरित मानस के एक एक शब्द अनुकरणीय है। भाई का भाई के प्रति किया हुआ त्याग समाज को आज भी उदाहरण बनता है। समाज मे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा का भी श्रोत है। आयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.