आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को नगर के हरिऔध कला केंद्र में रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने रामायण महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन वर्ष में एक बार नहीं बल्कि बार-बार आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि श्रीराम चरितमानस की एक चौपाई भी जीवन में उतार ली जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। साथ ही यह भी संकेत दिया कि बागेश्वर धाम सरकार का आगमन शीघ्र ही आजमगढ़ में होने वाला है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतला धाम चौकिया के महंत विवेकानंद पंडा एवं शनि देव मंदिर दान शनिचरा के महंत पन्नालाल मिश्रा ने मंच से भक्तों को आशीर्वचन प...