मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागीय अफसरों को अंतिम चेतावनी दी है। शनिवार को मंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर जल निगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्थल पर बुलाकर जवाब तलब किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अफसरों से कहा कि कि श्रीराम कॉलेज रोड क्षेत्र के हजारों नागरिक लंबे समय से बदहाल सड़क, जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री सख्त, अफसरों को अल्टीमेटम सड़क न...