नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने अपने वार्षिक प्रमुख आयोजन 'समर्पण 2026' की शुरुआत गुरुवार को की। इस वर्ष कार्यक्रम में नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर जागरुकता फैलाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर छात्रों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ भी ली। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की पूर्व छात्रा और गृह मंत्रालय में उप सचिव रुचिका कात्याल ने अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि अरुणाचल प्रदेश में पहली नियुक्ति के दौरान उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिला। वहां उन्होंने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल पद नहीं, बल्कि स...