रुडकी, अप्रैल 5 -- शहर के मानक मजरा गांव स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ममता राकेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति प्रत्येक दिशा में सफलता अर्जित करते हुए समाज और देश को नई दिशा दे सकता है। इसलिए आज हम सबका दायित्व है कि अपने बच्चों को शत-प्रतिशत शिक्षित करें। इस मौके पर चैयरमेन डॉ. अनुज सैनी, डॉ राजेश सैनी, भाजपा नेत्री रोमा सैनी, देशराज पाल, एडवोकेट राशिद अली, राजेश सैनी, इंजिनियर कर्ण सिंह सैनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.