मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्रीराम कथा के छठे दिन आचार्य शांतनु महाराज ने प्रभु राम के 14 वर्ष के वन गमन का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि जैसे ही अयोध्यावासियों को राम के वनवास की सूचना मिली, पूरी नगरी शोक में डूब गई। कथा वाचक ने कहा कि प्रभु राम विपरीत परिस्थितियों में भी अनुकूलता ढूंढने की सीख देते हैं। माता कौशल्या के त्याग और केवट प्रसंग की सुंदर व्याख्या सुनकर पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। उन्होंने उन माताओं को धन्य बताया जिन्होंने राम, लक्ष्मण, भगत सिंह और राजगुरु जैसे महापुरुषों को जन्म दिया।इस अवसर पर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, सभासद सोनू सैनी, व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित उद्यमी अमित गोयल और मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.