अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जीटी रोड स्थित डीएवी कॉलेज के मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथ व्यास व आयोजकों ने कार्यक्रम को लेकर मैरिस रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी साझा की।

आयोजन की जानकारी आयोजन समिति ने बताया कि सनातन संस्कृति एवं श्रीराम भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए 19 जून से 27 जून तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा सबसे विशाल धार्मिक आयोजनों में से एक होगी। कथा स्थल पर लगभग 5000 श्रद्धालुओं के बैठने की क्षमता वाला विशाल वाटरप्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोफा, कुर्सियां, कूलर और पंखों की विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे सभी भक्त को आराम पूर्वक कथा श्रवण कर सकें। श्रीराम कथा कथा व्यास शिवानंद भाई श्री (तीर्थ ...