नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Chirag Paswan news: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम से राजनीति नहीं करनी चाहिए। जिसने भी प्रभु श्रीराम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, उसे कड़ी सजा मिलेगी। लखनऊ में रविवार को मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच चल रही है, एसआईटी अपना काम कर रही है। कार्रवाई भी की है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी। भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के लिए किसी को बक्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी कांड में जो दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। इससे पहले चिराग पासवान ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती महोत्सव में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम...