मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के नामकरण संस्कार और अहिल्या उद्धार के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया।बुधवार को कथा वाचक ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रभु के प्राकट्य से संपूर्ण अयोध्या आनंदित हो उठी और एक माह तक उत्सव मनाया गया। उन्होंने परमात्मा के दरबार की तुलना एक नर्सिंग होम से करते हुए कहा कि जिस प्रकार वहां रोगों का उपचार होता है, उसी प्रकार प्रभु के शरण में आने से सभी मानसिक व सांसारिक कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने बच्चों के जीवन में संस्कारों और पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.