रामगढ़, अप्रैल 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भुरकुंडा थाना मैदान स्थित काली मंदिर प्रांगण में श्रीराम जन्मोत्सव व हिन्दू नववर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सहमंत्री मनोज पोद्दार और प्रदेश संगठन मंत्री चितरंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात भारत माता और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर एकल भजन मंडली द्वारा भगवान श्रीराम की जन्मगाथा को भजनों के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। साथ ही श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री चितरंजन ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.