मथुरा, मार्च 28 -- भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम शुक्रवार को कृष्णनगरी में भी मची रही। यहां के राम मंदिरों में विभिन्न आयोजन धूमधाम से किए गए। बांके बिहारी कॉलोनी क्षेत्र स्थित प्राचीन कौशल किशोर राम मंदिर में महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी के सानिध्य में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर उनका भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही उनकी विशेष आरती की गई। तत्पश्चात आचार्य लवदेव चतुर्वेदी द्वारा भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की बधाइयों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया। वहीं खेल-खिलौने, रुपए-कपड़े, मेवा-मिष्ठान आदि लुटाए गए। प्रेमगली स्थित राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दिव्य जन्मोत्सव आनंद पूर्वक पूर समस्त संत वैष्णवों एवं भक्तों के पावन सानिध्य में मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम का पंचामृत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.