फतेहपुर, मार्च 26 -- जाफरगंज। चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन गुरुवार को भी शाम पहर कई स्थानों पर रामनवमी भी मनाई गई। कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ फूलमती मंदिर से हुआ। जिसमें भगवान राम-जानकी की झांकी के साथ हनुमान जी, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भ्रमण करते हुए थाना परिसर के सामने से गुजरते हुए पुन: फूलमती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्टाल लगाकर शरबत, ठंडा पानी पिलाया। युवा डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए और पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.