धनबाद, जनवरी 23 -- धनबाद, वरीय संवाददाता पुराना बाजार दरी मोहल्ला सरकारी कुआं स्थित श्रीराम मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से हुई, जो मनईटांड़ छठ तालाब तक गई। वहां विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीराम मंदिर का वार्षिकोत्सव हर वर्ष श्रद्धालुओं की भागीदारी से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष पूरे भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लास से समस्त अनुष्ठान हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.