गया, मार्च 25 -- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को गया शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी को लेकर पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह तैयारियां पूरी कर ली है। दोपहर बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों और अखाड़ों से शोभायात्रा निकलकर आजाद पार्क में एकत्रित होगी। यहां से मुख्य शोभायात्रा की शुरुआत होगी, जिसमें 110 भगवा झंडों के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ेंगे। यात्रा आजाद पार्क से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए देर रात विष्णुपद मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।शोभायात्रा की विशेष आकर्षण विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। कलाकार पारंपरिक व सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.