गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। आर्य समाज इंद्रापुरम ने गुरुवार को अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिप्रा सन सिटी स्थित रीगल सोसायटी में बहुकुंडीय यज्ञ, भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य राकेश शर्मा रहे। यज्ञ में लगभग 300 बच्चों और 50 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यज्ञब्रह्मा के रूप में बहन मीरा आर्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया।कार्यक्रम के दौरान आर्य समाज के प्रधान प्रदीप आर्य ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने, माता-पिता की सेवा करने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। भजन-कीर्तन में महिलाओं व बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह आर्य, सीपी बलियान, संजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.