कन्नौज, सितम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। श्रीरघुवर धाम सिद्धाश्रम में आयोजित श्रीशिवमहापुराण कथा के पांचवें दिवस कथावाचक आचार्य पं. सुशील महाराज ने श्रीराम जन्म और उनके अवतार के गूढ़ रहस्यों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम साक्षात ईश्वर के अवतार थे और उनमें भगवान विष्णु का अंश विद्यमान था। उन्होंने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के अंशावतार की व्याख्या की। आचार्य ने बताया कि भरत में भगवान विष्णु का अंश माना गया है, क्योंकि वे विश्व के भरण-पोषण का प्रतीक हैं। वहीं शत्रुघ्न के संबंध में शत्रुओं के नाश और वेद प्रकाश का वर्णन किया गया। लक्ष्मण को शेषावतार बताते हुए उनके स्वरूप की महिमा सुनाई। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो गए। यज्ञ पंडाल में श्री देवी महायज्ञ के पांचवें दिन हवन-यज्ञ भी...