श्रीराम की मूर्ति स्थापना के बाद हुआ भंडारा
गंगापार, मार्च 28 -- नगर पंचायत क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। सदर बाजार से प्रारंभ होकर रामबाग स्थित पक्का तालाब तक जुलूस पहुंचा। इस बीच जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मोहल्ला पूरा काजी, पूरा काजी पसियान और बैरहना स्थित मंदिरों में विधि-विधान से भगवान श्रीराम की मूर्तियों की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष सचिन साहू, सभासद रवि साहू, प्रदीप केसरवानी, शिवप्रसाद मौर्या, जय सिंह मौर्या, हरिकेश, नीरज, देशराज, आशीष मौर्या, सुधांशु मौर्या, दिलीप केसरवानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.