फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 10 -- संकिसा। संकिसा में चल रही श्रीराम कथा में वृंदावन से आये आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि श्रीराम की भक्ति से मनुष्य का जीवन सफल होता है। संसार में कोई भी अमर नहीं है जिसने भी जन्म लिया है उसे एक दिन जाना होगा। यही विधि का विधान है। उन्होंने कहा कि जीवन उसी का सार्थक है जो मन से योगी, तन से निरोगी और धन का समाज में उपयोगी है। जीवन उसी का सफल है जो अपना नहीं अपनों और परायों का कल्याण करे। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.