गंगापार, फरवरी 1 -- नौ दिन सुनिये श्री राम कथा के चौथे दिन ब्यास पीठ से कथा वाचक आचार्य पंडित रामअचल शुक्ल ने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि इस कलियुग में श्री राम की कथा ही लोगों को भव पार कराने में समर्थ है। कथा पांडाल में भक्तों की अपार भीड़, भक्ति की उमंग और दिव्य वचनों ने आज के दिन को अविस्मरणीय बना दिया l वहीं जहां हर चेहरे पर भक्ति की झलक और प्रत्येक हृदय में श्री राम का नाम ही समाहित हो रहा था l इस अवसर पर आयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह, हीरामन उर्फ लल्लू सिंह, राजाबाबू पाठक, बब्बन सिंह, गया प्रसाद त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, रामानंद त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...