श्रीराम का जीवन अनुकरणीय, श्रीकृष्ण की लीलाएं स्मरणीय
मैनपुरी, जून 10 -- करहल रोड स्थित मोहल्ला लुहाई के प्राचीन मंदिर श्री द्वारिकाधीश महाराज में पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञसैनी हलवाई जाति समाज संस्था के तत्वावधान में संचालित महोत्सव में सरस कथा वाचक आचार्य डॉ. पंकज मिश्र मयंक द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की जा रही है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत जीवंत व मनोहारी वर्णन किया। कथावाचक ने सनातन धर्म के दो प्रमुख वंशों का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्यवंश में भगवान श्रीराम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में अवतार लिया, जिनके आदर्शों का हम सब अक्षरशः पालन कर सकते हैं। वहीं, चंद्रवंश में भगवान श्रीकृष्ण पुष्टि पुरुषोत्तम के रूप में प्रकट हुए, जिनकी अलौकिक लीलाओं का केवल मनन और स्मरण ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु का प्राकट्य भले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.