सुल्तानपुर, मार्च 15 -- सुलतानपुर। चिन्मय मिशन ज्ञान यज्ञ अंतर्गत राम चरित मानस आधारित श्रीराम व चतुश्लोकी भागवत का शुभारंभ हुआ। यह प्रवचन 18 मार्च तक सुबह और शाम को चलेगा। शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ को चिन्मय मिशन नासिक के आचार्य स्वामी अद्वैतानंद ने संबोधित किया। चिन्मय मिशन नासिक के आचार्य स्वामी अद्वैतानंद ने कहा कि श्रीराम का चरित्र आदर्श है। इसमें नाम, रूप, गुण, लीला, धाम का विस्तृत वर्णन है। मानस की सुंदरता हिंदी में ही है। इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि राम चरित मानस में श्रीराम के नाम की महिमा गाई है। श्रीराम का नाम लेने से उनका पूरा स्वरूप आ जाता है। श्रीराम कुछ बोलने के पहले मुस्कुराते थे, जिससे सामने वाला कितना भी दुखी परेशान हो उसके मुख पर भी मुस्कान आ ही जाती है।कार...