श्रीराम कालेज के मेधावी हुए पुरस्कृत, श्रुति नामदेव रही प्रथम
मुजफ्फर नगर, जून 29 -- मुजफ्फरनगर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ द्वारा घोषित एमबीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणामों में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने की खुशी में कॉलेज परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। घोषित परिणामों में श्रुति नामदेव ने शानदार 79.86 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं आयुषि तोमर ने 77.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और जरीन खान ने 76.78 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- श्रीराम कालेज के मेधावी हुए पुरस्कृत, श्रुति नामदेव रही प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.