भदोही, अप्रैल 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री नागेश्वर महराज मंदिर महराजगंज परिसर में मंगलवार की शाम श्रीराम कथा सुन आस्थावान कृतार्थ हुए। मंदिर परिसर में परम्पूज्य संत श्रीश रामानुज वैष्णव दास जी महराज ने श्रीराम कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कहा कि धर्म पथ पर चलने वालों को हर सफलता मिलती है। प्रभु श्रीराम की कथा सुनने मात्र से मानव का हर कष्ट खत्म हो जाता है। भौतिक सुख की तलाश में मानव दर-दर भटक रहा है। जबकि सच्चा सुख तो प्रभु की भक्ति में है। जहां भी धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन हो रहा है, उनमें जरूर शामिल होना चाहिए। श्रीराम की भक्ति में कितना सुख मिलता है इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...