उन्नाव, दिसम्बर 28 -- हिलौली। हिलौली के बाजखेड़ा गांव स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को कथावाचक अशोक शास्त्री ने भगवान प्रभु श्रीराम के जन्म की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अवतार की कथा जो भी मनुष्य सुनता है, उसके जीवन के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दौरान अमर सिंह, रूद्र पाल, नैपाल, मस्तराम, संतप्रसाद, अनिल कुमार, राम शंकर व नरेंद्र कुमार आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...