चंदौली, अप्रैल 22 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल परिसर में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को भक्तिमय माहौल के बीच राम-जानकी मिलन और विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका आचार्या बाल विदुषी पूर्णिमा जी ने फुलवारी में भगवान राम और माता सीता के प्रथम मिलन से कथा का आरंभ करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।उन्होंने बताया कि मिथिला की फुलवारी में भगवान राम और माता जानकी का प्रथम मिलन दिव्य और अलौकिक था। इसके उपरांत स्वयंवर प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर राजा जनक की प्रतिज्ञा पूर्ण की। इस अद्भुत दृश्य को सुन श्रद्धालु "जय श्रीराम" के उद्घोष से गूंज उठे। आचार्या ने कहा कि यह विवाह केव...